Home>>फतहनगर - सनवाड>>जिला स्तरीय स्किल कम कंप्टीशन 2025-26 में सनवाड का प्रथम स्थान 
फतहनगर - सनवाड

जिला स्तरीय स्किल कम कंप्टीशन 2025-26 में सनवाड का प्रथम स्थान 

फतहनगर। 

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ (मावली)ने जिला स्तरीय स्किल कम कम्पीटीशन 2025-26 में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन अतिथि गार्डन सेक्टर  9,उदयपुर में आयोजित किया गया जिसमें जिले के समस्त व्यवसायिक शिक्षा संचालित विद्यालयों ने भाग लिया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ के कक्षा 10 के छात्र श्री विपुल गाडरी द्वारा बनाए गये मॉडल स्मार्ट पार्किंग की व्यवस्था को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। छात्र को कुशल मार्गदर्शन प्राध्यापक श्री शंकर लाल गाडी व अतिथि शिक्षक अर्पित जैन द्वारा दिया गया।

विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमति वर्षा त्रिपाठी ने इस उपलब्धि पर छात्र विपुल गाडरी,मार्गदर्शक शिक्षक व समस्त स्टॉफ को बधाई प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!