Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतह एकेडमी के 8 विद्यार्थियों का अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड के द्वितीय स्तर में चयन
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी के 8 विद्यार्थियों का अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड के द्वितीय स्तर में चयन

 फतहनगर। स्थानीय विद्यालय फतह एकेडमी विद्यालय के 8 मेधावी विद्यार्थियों का साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड के लेवल–2 में चयन हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है। चयनित विद्यार्थियों में कक्षा-6 के प्रखर कवाड़िया पुत्र सत्यप्रकाश कवाड़िया तथा कक्षा-7 के सावी सामोता पुत्री विशाल सामोता,  हिमांशी पालीवाल पुत्री महेंद्र पालीवाल, कनक लता पुत्री कमल जोशी, विधिशा धुप्पर पुत्री मनोज धुप्पर, तनिशा मीणा पुत्री भेरूलाल मीणा, चेष्टा जैन पुत्री निलेश पोखरना एवं नक्ष पुत्र अजय कुमार भावसार शामिल हैं। इन विद्यार्थियों ने प्रथम स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह सफलता प्राप्त की। सभी विद्यार्थियों की लेवल 2 की परीक्षा उदयपुर में आयोजित होगी। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा कहा कि निरंतर परिश्रम, अनुशासन और मार्गदर्शन से इस प्रकार की उपलब्धियाँ संभव होती हैं। अभिभावकों ने भी बच्चों की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की। फतह एकेडमी ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान स्थापित की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!