कांकरवा। मानव सेवा के सरोकार को साकार करते हुए यहाँ भामाशाहों द्वारा जरूरतमंदों को 150 ऊनी कंबल वितरित किए गए।
पीएम श्री राजकीय विद्यालय काकंरवा के परिसर में पूर्व सरपंच पुष्पादेवी बाफना, संपत कुमार बाफना, विजय कुमार बाफना, सूरज बाफना, काका चाय काकंरवा वाले की ओर से जरूरतमंद लोगों, गरीब विधवा महिलाओं को 150 कंबल वितरण की गई। इस अवसर पर फतहनगर से भूपेंद्रसिंह रावल, ग्रामवासी यशपाल सिंह पंवार, चुन्नीलाल जाट, लादूनाथ योगी ,उपसरपंच जगदीश चंद्र तेली,शिवपाल सिंह पंवार, नारायण लाल रेगर, सदाशिव यादव,किशोर लाल यादव,विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम मे रामकन्या विजयवर्गीय अध्यापिका ने बताया कि बाफना परिवार ने पिछले कई वर्षो से इस सेवा कार्य में सहयोग करते आ रहे हैं व समाजसेवा के कार्यों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply