Home>>फतहनगर - सनवाड>>कर्तव्य बोध दिवस पर शिक्षक संघ ने विचार गोष्ठी का किया आयोजन
फतहनगर - सनवाड

कर्तव्य बोध दिवस पर शिक्षक संघ ने विचार गोष्ठी का किया आयोजन

फतहनगर। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय (ABRSM) उपशाखा मावली ‘अ’ के तत्वावधान में सोमवार को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय मावली में स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस जयन्ती के उपलक्ष में कर्तव्य बोध दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपशाखा अध्यक्ष शंकरलाल जाट लदाना ने की। मुख्य वक्ता संगठन मंत्री उप प्राचार्य पुष्करलाल बड़गुर्जर, जिला कार्यकारिणी सदस्य सुधीर कुमार शर्मा एवं प्रहलाद बड़गुर्जर थे। विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष (माध्यमिक) चन्द्रशेखर चौधरी, प्राथमिक शिक्षा उपाध्यक्ष योगेश जैन, उपशाखा सभाध्यक्ष शंकरलाल जाट मावली आदि थे। अतिथियों का स्वागत उपशाखा मंत्री भूपेन्द्र कुमार पाठक एवं कोषाध्यक्ष सोहनलाल जाट ने किया। वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जीवन चरित्र को बताते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आव्हान किया। राष्ट्र के प्रति समर्पण, स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, कुटुम्ब प्रबोधन एवं संस्कार निर्माण पर भी वक्ताओं ने विचार व्यक्त किये। शिक्षकों को अपने कर्तव्य का बोध रखते हुए संस्कारित भावी पीढ़ी का निर्माण करने का आव्हान किया। गोष्ठी में उपशाखा उपसभाध्यक्ष  प्रकाशपुरी गोस्वामी, हरीश दाधीच, वरिष्ठ कार्यकर्ता विजेश पालीवाल, शंकरलाल जाट सालेरा, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक शंकरलाल जाट, रमेश थोरी, अनिल बदनका, सुनील गौतम, आयुष तिवारी, कैलाश चन्द्र जाट, शंकरलाल, जगवीर सिंह, सोनू कुमार चौधरी सहित शिक्षक उपस्थित थे। संचालन भूपेन्द्र कुमार पाठक ने किया एवं आभार चन्द्रशेखर चौधरी ने ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!