Home>>फतहनगर - सनवाड>>सांसद सीपी जोशी ने किए 14 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास 
फतहनगर - सनवाड

सांसद सीपी जोशी ने किए 14 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास 

 फतहनगर। चित्तौड़ सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने शुक्रवार को फतहनगर-सनवाड़ पालिका क्षेत्र में 14.41 करोड़ के 111 विकास कार्यों का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। 

 सांसद जोशी दोपहर में नगर पालिका परिसर पहुंचे जहां ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत एवं अगवानी की गई। समारोह में पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजू भील, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने सरोपा एवं उपरने द्वारा जोशी का स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल, उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र सीरवी पुनाडिया, फतहनगर व्यापार मंडल अध्यक्ष कैलाश चंद्र अग्रवाल,रोशनलाल सुथार, नरेंद्रसिंह आसोलिया, भाजपा मावली मंडल अध्यक्ष कैलाश गाडरी, डबोक मंडल अध्यक्ष जीवन सिंह राव, भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश पहाड़िया, भाजपा जिला मंत्री श्रीमती रितु अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बागला, अधिशासी अधिकारी श्रीमती छैल कुंवर चारण, विभिन्न वार्डों के पार्षद, भाजपा अग्रिम मोर्चों के पदाधिकारी एवं बड़ी तादाद में नगर वासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सांसद ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पालिका बोर्ड ने पिछले 5 वर्षों के दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से कई विकास के कार्य किए हैं। उन्होंने पालिका क्षेत्र में करवाए विकास कार्यों को गिनाते हुए रेलवे के क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों को अकल्पनीय बताया। विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों का भी जोशी ने इस अवसर पर जिक्र किया। उन्होंने कहा कि साकरोदा,जेवाणा, खरतांणा,मेनार, रुण्डेड़ा रोड़ का काम भी चल रहा है। उन्होंने बताया कि अगले साल बड़ी सादड़ी से नीमच रेल लाइन के जरिए विभिन्न भागों में जाने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।  राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि विकास के लिए आने वाले पैसे को ईमानदारी से लगावे। आगे भी विकास कार्य में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं आएगी। बागोलिया का काम भी जल्द ही पूरा करवा दिया जाएगा। 

 इसके बाद सांसद सीपी जोशी एवं विधानसभा प्रभारी कृष्ण गोपाल पालीवाल ने कृषि उपज मण्डी समिति, फतहनगर के मुख्य मण्डी प्रांगण में 01 करोड 66 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से निर्मित ‘‘आन्तरिक सडक निर्माण कार्य‘‘ तथा ‘‘विद्युतीकरण एवं हाईमास्क लाईटे कार्य‘‘ का ‘‘लोकार्पण‘‘ किया। उपखण्ड अधिकारी एवं प्रशासक मण्डी रमेश सीरवी पुनाडिया द्वारा सांसद का साफा पहनाकर स्वागत किया एवं मण्डी सचिव कुन्दन देवल द्वारा कृष्ण गोपाल पालीवाल का साफा एवं उपरना पहनाकर स्वागत किया गया। सांसद द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक साथी सहायता योजना के तहत कृषि कार्य करते हुऐ दुर्घटना में मृत्यु होने पर 02 लाभार्थी  को 02-02 लाख रुपये की सहायता राशि के चैक वितरित किये गये। कार्यक्रम में कृषक, हम्माल, व्यापारीगण, एवं अन्य कार्यकर्ता, अधिकारीगण, कर्मचारी उपस्थित हुवें। लोकार्पण कार्यक्रम में उपखण्ड अधिकारी एवं प्रशासक मण्डी समिति रमेश सीरवी पुनाडिया, रोशन  सुथार, उपाध्यक्ष भाजपा, नरेन्द्र सिंह आसोलिया, जिला उपाध्यक्ष उदयपुर देहात, नितिन सेठिया उपाध्यक्ष नगर पालिका फतहनगर सनवाड, श्रीमति मंजुदेवी भील, अध्यक्ष नगर पालिका फतहनगर सनवाड, कैलाश गाडरी, मण्डल अध्यक्ष मावली, कैलाश अग्रवाल व्यापार मण्डल अध्यक्ष, ओम प्रकाश मेनारिया, राधेश्याम बागला, जगदीश मुन्दडा, क्षैत्रीय पार्षद गजेन्द्र सिंह रावल, मुकेश खटीक, रोशन खटीक, अशोक मोर, रितु अग्रवाल, सोहन खटीक, बाबु लाल गाडरी, लाली देवी बैरवा, हेमलता देवडा, भैरुलाल बैरवा, प्रकाश देवडा, पार्षद गण नगर पालिका फतहनगर सनवाड, खुदरा व्यापार मण्डल अध्यक्ष, एवं अन्य व्यापारीगण उपस्थिति रहे। श्रीमति छैल कुवर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका फतहनगर सनवाड सहित कार्यक्रम में बडी संख्या में कृषक, हम्माल, व्यापारीगण, एवं अन्य कार्यकर्ता, अधिकारीगण, कर्मचारी उपस्थित हुए। सांसद ने  फतहनगर के धुणी क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास भी किया। सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा निर्मित एनएच162 हनुमान मंदिर से हॉस्पिटल एनएच 162 तक 2.3 किलोमीटर  लंबी 2.50 करोड़ की सड़क का लोकार्पण भी किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!