
फतहनगर। बुधवार को राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड उदयपुर एवं ब्लू फास्फेट लिमिटेड सनवाड़ के संयुक्त तत्वावधान में सनवाड़ रीको एरिया के फैक्ट्री परिसर में दोपहर 12 बजे से सायं 5 बजे तक रक्तदान का आयोजन किया गया जिसमें कुल 81 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं का सम्मान किया गया। यह रक्तदान फैक्ट्री स्टाफ एवं ग्रामवासियों के सहयोग से संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में राजस्थान स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड उदयपुर के रीजनल ऑफिसर शरद सक्सेना,फतेहनगर पुलिस थाना के सीआई चंद्रशेखर किलानिया ने शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान जेड यू खान,भोलाशंकर शुक्ला, जे बी सिंह, असादुल्लाह काजी, केसरीनंदन बिंद, मूरत सिंह यादव, रविन्द्र कुमार सैनी, देवेंद्र शर्मा, सचिन खटीक, पप्पू डांगी, सुबोध द्विवेदी, राहुल सिंह,सौरभ सोनी, नावेद हुसैन, राजन पंडित ,श्रेयांश मिश्रा, प्रशांत सिंह, राहुल सिंह, शांतनु मिश्रा, विपिन सैनी नारायण सिंह राठौर आदि मौजूद रहे।

