फतहनगर। स्थानीय महावीर अम्बेश गुरू कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा चल रहे सप्त दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन प्रथम सत्र में वर्तमान परिदृश्य में सामाजिक सुधार की चुनौतियां और संभावनाएं” विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमीनार की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय प्राचार्य देवेन्द्र सिंह राठौड़ ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक सुधार केवल कानूनी ढांचे तक ही सीमित नहीं होना चाहिए बल्कि यह मानसिकता के विकारों और सदियों पुरानी रूढ़ियों को समाप्त करने के लिए एक वैचारिक कांति होनी चाहिए। सेमीनार के दौरान राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शारदा जोशी ने स्वयं सेवकों को समाज के प्रति उनके दायित्वों को नये सिरे से सोचने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान अमनाराम जयपाल व्याख्याता राजनीति विज्ञान ने अपने वक्तव्य में भारतीय समाज में विद्यमान जातिगत भेदभाव, लैंगिंग असमानता, बालविवाह, नशाखोरी, दहेज प्रथा, सामाजिक कुरीतियां, कन्या भ्रूण हत्या जैसी मूलभूत समस्याओं पर विचार रखें। शिविर के द्वितीय सत्र में दोनों इकाईयों के स्वयं सेवकों के लिए किकेट, कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। किकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भमहाविद्यालय प्राचार्य देवेन्द्र सिंह राठौड़ द्वारा सिक्का उछाल कर किया गया, वहीं शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता का शुभारम्भ महाविद्यालय उपाचार्य डॉ. शारदा जोशी एवं प्रतियोगिता प्रभारी रेखा मेहता द्वारा किया गया। खेल प्रभारी राहुल मेनारिया ने बताया कि किकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सिरिज ललित मेनारिया, मैन ऑफ द मैच हर्षित मेनारिया, बेस्ट बॉलर प्रवीण सिंह सोलंकी, बेस्ट ऑल राउण्डर रामचन्द्र जाट रहें। कैरम प्रतियोगिता छात्र वर्ग में यश पुजारी विजय एवं छात्रा वर्ग में अनुष्का जाट विजय रही। शतरंज प्रतियोगिता में अनुराग सैन विजय रहा। प्रतियोगिता के दौरान कॉमेन्ट्री राहुल मेनारिया एवं अम्पायरिंग मनोज डांगी एवं प्रेग सेन द्वारा की गई। प्रतियोगिताओं के दौरान समस्त स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी उपस्थित रहें।
फतहनगर - सनवाड
