Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतह एकेडमी में विद्यार्थियों को किया पुरस्कार वितरण  
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी में विद्यार्थियों को किया पुरस्कार वितरण  

फतहनगर। www.fatehnagarnews.com

 नगर के फतह एकेडमी विद्यालय में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। पूर्व में विद्यालय में फतह विजनरी विस्टा-ओपन एग्जिबिशन का भव्य आयोजन किया गया था। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए लगभग 450 मॉडल प्रदर्शित किए गए जिसमें करीब 930 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करना रहा। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य जगदीशचंद्र द्विवेदी थे। संस्थान अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन एवं जगदीश चंद्र द्विवेदी ने प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित लगभग 77 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट व पारितोषिक प्रदान किए। अतिथियों ने  विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के सहयोग की प्रशंसा की और ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यन्त आवश्यक बताया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय निदेशक अजय जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन उप प्रधानाचार्य पारुल वर्डिया ने किया। समारोह का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!