Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में छाया घना कोहरा, ठिठुरन से कांपा जर्रा – जर्रा
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में छाया घना कोहरा, ठिठुरन से कांपा जर्रा – जर्रा

फतहनगर। नगर समेत आसपास के गांवों में सोमवार सुबह से तेज सर्दी का असर रहा। सर्दी की सीजन का सबसे घना कोहरा न केवल ग्रामीण इलाकों में अपितु नगरीय इलाके में भी रहा। खबर लिखे जाने तक 11:15 बजे प्रातः नगर का प्रत्येक इलाका कोहरे की आगोश में समाया हुआ था। 31 दिसंबर के बाद सर्दी का प्रभाव बढ़ने के साथ ही ग्रामीण इलाके कोहरे के आगोश में थे, लेकिन आज नगर भी कोहरे में था।

नगर में सुबह से ही घना कोहरा होने से विजिबिलिटी बहुत कम थी। इस सीजन में इस कदर कोहरे का प्रभाव शहरी क्षेत्र में पहली बार देखा गया है। इससे पहले उदयपुर-चित्तौड़गढ़ नेशनल हाईवे पर तो पिछले करीब पांच दिनों से कोहरे का प्रभाव बना हुआ था।

कोहरे के चलते सड़कों पर वाहन चालक हेडलाइट चलाकर गुजर रहे थे और ट्रैफिक भी कम था। कोहरे के चलते दूर-दूर तक कुछ नहीं दिख रहा था। मॉर्निंग वॉक के लिए आए लोग भी कोहरे को लेकर चर्चा करते देखे गए। आज की ठिठुरन ऐसी की जर्रा-जर्रा कांप उठा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!