Home>>फतहनगर - सनवाड>>राज्यपाल ने प्रदान की विप्लवी को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि
फतहनगर - सनवाड

राज्यपाल ने प्रदान की विप्लवी को डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी की उपाधि

उदयपुर, 21दिसम्बर। भाजपा नेता व पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी को सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के 33वें दीक्षान्त समारोह में कुलाधिपति व राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी क₹(पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद जी कटारिया, कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद जी सारस्वत, उपमुख्यमंत्री व उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राजस्थान सरकार की मंत्री श्रीमती मंजू जी बाघमार मंचासीन थे।
ज्ञातव्य है कि विप्लवी ने डॉ. बालूदान बारहठ के निर्देशन में दीनदयाल उपाध्याय के पत्रकार जीवन पर शोध करके पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है, उन्हें दीनदयाल उपाध्याय की जन्मभूमि धानक्या व पं. दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ, मथुरा द्वारा भी सम्मानित किया गया। वहीं डॉ. विप्लवी व डॉ. कुंजन आचार्य की सहलिखित पुस्तक ‘ पत्रकार दीनदयाल उपाध्याय’ को राजस्थान सरकार के भाषा विभाग ने वर्ष 2025 का हिंदी सेवा पुरस्कार भी प्रदान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!