Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतह विजनरी विस्टा में 930 विद्यार्थियों ने लिया भाग, प्रतिभा का किया प्रदर्शन
फतहनगर - सनवाड

फतह विजनरी विस्टा में 930 विद्यार्थियों ने लिया भाग, प्रतिभा का किया प्रदर्शन

फतहनगर। 

 फतह एकेडमी में शनिवार को ओपन एग्जिबिशन फतह विजनरी विस्टा का आयोजन किया गया। एग्जीबिशन में विद्यार्थियों ने कला, वाणिज्य, विज्ञान, गणित , हिंदी , सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर, संस्कृत, पर्यावरण अध्ययन एवं क्राफ्ट संबंधित मॉडल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्था निदेशक अजय जैन ने बताया कि विषय अध्यापकों के निर्देशन में लगभग 930 विद्यार्थियों ने इस एग्जीबिशन में भाग लिया व 450 के लगभग मॉडल प्रदर्शित किए गए। एग्जीबिशन में विज्ञान मॉडल्स में फार्म टू फैक्ट्री, फ्री एनर्जी सिस्टम, डी. एन. ए., सस्टेनेबल डेवलेपमेंट,  वॉटर साइकिल, वॉटर इंडिकेटर, पवन चक्की, वेस्ट टू इलेक्ट्रिसिटी आदि कई मॉडल प्रदर्शित किए। गणितीय मॉडल्स में बच्चों ने ट्रिग्नोमेट्री रेशियों, डिवाइडिंग मशीन, पाइथागोरस थ्योरम, सर्किल थ्योरम  मॉडल, मैथ्स पार्क, शेप्स आदि कई मॉडल प्रदर्शित किए। आर्ट एंड क्राफ्ट में बच्चों ने लिप्पन आर्ट, फङ चित्रकारी, स्केच आर्ट, राम मंदिर, प्रेम मंदिर का बहुत ही सुंदर प्रदर्शन किया। वेदिक वाईब्स में संस्कृत के विषयों पर प्रकाश डाला। वाणिज्य क्षेत्र में बच्चों ने प्राइमरी सेक्टर,  कॉटन इंडस्ट्री, अमूल डेयरी के फंक्शन को प्रोजेक्ट के माध्यम से समझाया। हिंदी मॉडल्स में संज्ञा, संधि, विशेषण, लिंग, काल आदि को भी बच्चों ने बहुत ही सरल एवं प्रभावी ढंग से मॉडल द्वारा प्रदर्शित किया। विद्यालय के नन्हे वैज्ञानिकों ने फ़्यूचर क्रिएटर्स जोन के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्पर, सीजंस  ट्रैफिक चिन्ह, अरावली बचाओ आदि पर प्रोजेक्ट द्वारा प्रकाश डाला। एग्जीबिशन में निर्णायक की भूमिका में मोहन लाल स्वर्णकार प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. चंगेड़ी, बबली अग्रवाल प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. निलोद, खुशनुमा बानो उप प्रधानाचार्य रा.उ.मा.वि. चंगेड़ी, सोनल पोखरना, रेनू लोढ़ा, हेमंत गुर्जर, अनिल आगाल, बाबू हुसैन, अभिषेक भंडारी, धर्मवीर सिंह, आयुष जैन, भगवती जोशी, मारिया मुस्तफा, पारस जाट, पल्लवी त्यागी, आरती भंडारी, विशाल सामोता, अमिष गोयल, सुनीता मीणा, गोपीचंद यादव, रशीदा बोहरा, अंजलि जैन, सोनाली कसोडिया, शिवराज मीणा, लोकेंद्र व्यास, पूजा पालीवाल, सुनील गुप्ता, प्रियंका जैन, सुमन जीनगर, राधा खंडेलवाल, अब्दुल रहमान शेख आदि एवं विद्यालय के पूर्व छात्र टीशा जैन, निधि गोस्वामी, गौरव प्रताप सोलंकी, प्रतिभा जोशी भी निर्णायक की भूमिका में थे। सभी निर्णायकगणों का विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन एवं निदेशक अजय जैन द्वारा उपरना ओढ़ाकर व मोमेंटो प्रदान कर स्वागत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!