Home>>फतहनगर - सनवाड>>विधानसभा नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा कर लौटी हिमानी का हुआ भव्य स्वागत
फतहनगर - सनवाड

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभा कर लौटी हिमानी का हुआ भव्य स्वागत

फतहनगर।15 दिसंबर को मॉक विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका निभाकर मंगलवार प्रातः लोपड़ा विद्यालय की छात्रा हिमानी श्रीमाली मावली पहुंची। मावली चौराहे पर कस्बे वासियों, सवानियां ग्राम वासियों, परिवार जनों एवं विद्यालय परिवार की तरफ से हिमानी का भव्य स्वागत किया गया। 

इस अवसर पर हिमानी ने अपने अनुभवों पर विचार व्यक्त किये। स्वागत कार्यक्रम में छगन लाल श्रीमाली,सुरेश चंद्र श्रीमाली, अशोक चंद्र श्रीमाली, माला रामावत, किशोर सिंह चुंडावत, विनोद कुमार टेलर, जगदीश श्रीमाली, नारायण गाडरी, प्रमोद श्रीमाली, मदन लाल श्रीमाली, शंकरलाल खटीक, प्रमोद श्रीमाली, जयप्रकाश बोकडिया, राजकुमार श्रीमाली, भगवती प्रसाद शर्मा, रोशन पालीवाल, सोहनलाल निमेल, बुधराम गुर्जर, महेश श्रीमाली, ललित श्रीमाली आदि उपस्थित थे। मावली चौराहे से हिमानी श्रीमाली अपने गांव सवानिया पहुंची जहां पर महिलाओं ने आरती उतार कर उसका स्वागत किया। अपने पैतृक गांव के ठाकुर जी के मंदिर में उसका स्वागत समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीण ने इस पर अपार हर्ष व्यक्त किया और क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!