Home>>फतहनगर - सनवाड>>विश्व हिन्दू परिषद का  प्रान्तीय आवासीय संस्कृत शिविर नाथद्वारा में  25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर  तक
फतहनगर - सनवाड

विश्व हिन्दू परिषद का  प्रान्तीय आवासीय संस्कृत शिविर नाथद्वारा में  25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर  तक


फतहनगर। विश्व हिन्दू परिषद चित्तौड़ प्रांत के संस्कृत आयाम द्वारा प्रान्तीय आवासीय संस्कृत शिविर का आयोजन आगामी 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर  तक किया जाएगा । यह शिविर विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय, नाथद्वारा में आयोजित होगा।

इस शिविर का मुख्य उद्देश्य संस्कृत भाषा, संस्कार और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु विद्यार्थियों में रुचि जागृत करना है। शिविर में संस्कृत भाषा का अभ्यास, व्याकरण शिक्षण, ज्योतिषशास्त्र का अध्ययन, श्रीमद्भगवद्गीता का स्वाध्याय, व्यक्तित्व विकास तथा संस्कारयुक्त स्वर-ज्ञान जैसे विषयों पर विशेष मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

शिविर में दशम कक्षा उत्तीर्ण अथवा संस्कृत भाषा में रुचि रखने वाले विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे। शिविर शुल्क 600 रुपये निर्धारित किया गया है। शिविरार्थियों के लिए आवास एवं भोजन की समुचित व्यवस्था रहेगी, वहीं बालक एवं बालिकाओं के लिए पृथक आवास की व्यवस्था की गई है।

प्रांत प्रमुख अभिषेक शर्मा ने बताया कि शिविर में सहभागी विद्यार्थियों को अपने दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएँ साथ लानी होंगी तथा शिविर में बहुमूल्य वस्तुएँ लाने की अनुमति नहीं होगी।

विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से इस संस्कृत शिविर में सहभागिता करने का आह्वान किया है, जिससे संस्कृत भाषा और भारतीय संस्कृति को नई पीढ़ी तक सशक्त रूप से पहुँचाया जा सके। रुचि रखने वाले संपर्क ताराशंकर पालीवाल (शिविर संयोजक)  9950948091 से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!