Home>>फतहनगर - सनवाड>>चांयला खेड़ा चौराहा से छपरा स्कूल तक बनी सड़क की 8 वर्ष बाद भी नहीं ली सुध 
फतहनगर - सनवाड

चांयला खेड़ा चौराहा से छपरा स्कूल तक बनी सड़क की 8 वर्ष बाद भी नहीं ली सुध 

फतहनगर। वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र के बरोड़िया पंचायत के छपरा गांव में इंटाली पंचायत के चांयला खेड़ा से छपरा गांव के विद्यालय तक 8 वर्ष पूर्व तत्कालीन विधायक रणधीर सिंह भिंडर के प्रयासों से फतहनगर मंडी समिति के द्वारा बनाई गई सड़क जो अब जर्जर हो चुकी है की 8 वर्ष में एक भी बार प्रशासन ने सुध नहीं ली है। 8 वर्षों के दौरान एक भी बार ना तो इस पर पेच वर्क ही किया गया और ना ही इसकी रिपेयरिंग।  इस कारण सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे व सड़क के दोनों ओर विलायती बबूल, अनावश्यक पेड़ पौधे उग आए हैं। इन अवांछित  पेड़ पौधों को हटाने वाला भी कोई नहीं है। सामने से बड़े वाहन आ जाने पर दो पहिया वाहन चालकों को झाड़ियों तक में घुसना पड़ जाता है। छपरा,मैनपुरिया, खडोदा के किसान अपनी उपज को फतहनगर मंडी तक ले जाते हैं,इसमें भी उन्हें परेशानी हो रही है। ग्रामीण दैनिक  उपभोग की सामग्री लेने ईंटाली आते है, उन्हें भी रास्ते के कारण समस्या हो रही है। छपरा स्कूल के सामने नालियों के अभाव में पानी भरा हुआ है जिससे कीचड़ हो रहा है। पास में आंगनबाड़ी भवन भी है। कीचड़ में होकर आगे हनुमान जी के मंदिर को भी जाना पड़ता है। स्कूल जाते समय छोटे-छोटे बच्चे पानी में गिर पड़ते हैं जिनसे उनकी पुस्तकें गीली हो जाती हैं। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन ने भी ग्राम पंचायत के सरपंच व अन्य अधिकारियों को अवगत कराया है। स्कूल के बाहर पानी भरा रहने से गंदगी हो रही हैं। दिन भर मच्छरो का जमावड़ा रहता है। इन दिनों शादी ब्याह का समय चल रहा है। बाहर से लोगों का आना-जाना लगा रहता है।  इस सम्बन्ध में ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों को पत्र भी प्रेषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!