
फतहनगर। खेमली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंदू में सोमवार को नव निर्मित कक्षा कक्ष का लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक पुष्करलल डांगी थे। समारोह में प्रधान नरेंद्र चंडालिया, सरपंच श्रीमती पुष्पा गुर्जर, समाजसेवी भंवरलाल गुर्जर, उपसरपंच लक्ष्मी लाल लोढ़ा आदि विशिष्ट अतिथि थे। अतिथियों के कर कमलों से नवनिर्मित कक्षा कक्ष का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। प्रधानाचार्य उमेश कुमार माहेश्वरी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
