Home>>फतहनगर - सनवाड>>ईंटाली में राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न : एसबीआई ने सीआरपीएफ को हराकर खिताब पर किया कब्जा
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली में राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न : एसबीआई ने सीआरपीएफ को हराकर खिताब पर किया कब्जा

 फतहनगर। ज्योति स्पोर्ट्स क्लब ईंटाली एवं दिव्या एसोसिएट्स एंड डेवलपर्स उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में ईंटाली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता एसबीआई ने सीआरपीएफ को हराकर जीत ली। फाइनल मुकाबले में एसबीआई ने सीआरपीएफ को 25-23, 25- 21, 25- 18 से हराकर खिताब पर कब्जा किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता ईंटाली ग्राम पंचायत की प्रशासक श्रीमती अनु भरत मेनारिया ने की जबकि मुख्य अतिथि मावली विधायक पुष्कर लाल डांगी थे। उदयपुर वालीबाल संघ के अध्यक्ष हेमराज सोनवाल बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर शंकरलाल कलावत, जगदीश मून्दड़ा, हीरालाल पीपाड़ा आदि मंचासीन अतिथि थे।  ज्योति स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष भरत जनवा,सचिव मनीष आमेटा ने खिलाड़ी परिचय करवाया। प्रतियोगिता में एसबीआई, सीआरपीएफ,हरियाणा आर्मी, राजस्थान पुलिस, डीवीए उदयपुर व मेजबान ईंटाली की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक हरिराम माली, बलवंत चौधरी, राजकुमार खटीक, रोशन डांगी, मनोहर लाल सेन, बलवंत भावसार व गोविंद मेहता रहे।  संचालन योगेंद्र जणवा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!