फतहनगर। स्थानीय कृषि उपज मंडी समिति में मक्का की नीलामी का कारोबार भी पुनः शुरू कर दिया गया है। पिछले दिनों ही बारिश के चलते मक्का की नीलामी बंद कर दी गई थी। पुनः मक्का की नीलामी शुरू होते ही औसतन रोजाना 800 से 1000 बोरी बिकने को आ रही है। पीली मक्का जहां 1860 रुपए प्रति क्विंटल बिकी वहीं सफेद मक्का 2475 रुपए तक पहुंची। गुरुवार को मंडी में खुली नीलामी के बाद कृषि जिंसों के भाव इस प्रकार रहे:
जिन्स/अनाज न्यूनतम उच्चतम
गेहूं 2481 – 2637
मक्का पीला 1311 – 1860
मक्का सफेद 2425 – 2475
जौ 2391 – 2430
सरसों 6510 – 6646
सोयाबीन 3750 – 3950
चना 4825 – 5025
शक्कर 4300 – 4400
ज्वार 1701 – 2065
मूंगफली 4850 – 5000
