
फतहनगर। उदयपुर सिटी अतिरिक्त जिला कलेक्टर जितेंद्र कुमार ओझा का राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के पूर्व प्रदेश महामंत्री सुरेश कुमार देशबंधु के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने मेवाड़ी पाग से स्वागत किया।
ओझा द्वारा पदभार ग्रहण करने पर स्वागत करते हुए प्रदेश शिक्षक नेता देशबंधु ने बताया कि अतिरिक्त जिला कलेक्टर उदयपुर सिटी जितेंद्र कुमार ओझा पूर्व में मावली उपखंड अधिकारी के पद पर रह चुके हैं। स्वागत कार्यक्रम के दौरान प्रकाश चंद्र टेलर, दिनेश चंद्र नलवाया आदि कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।
