
🇮🇳झाड़ोल। उदयपुर देहात जिला भाजपा द्वारा झाड़ोल में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, उदयपुर देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्री पुष्कर तेली थे।
सभी ने संदेश दिया की इस दीपावली पर “लोकल को वोकल” बनाकर सभी आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएँ।
इस अवसर पर झाड़ोल मण्डल अध्यक्ष शंकर लाल जी गायरी, ओगना मण्डल अध्यक्ष तख्त सिंह जी सोलंकी, फ़लासिया मण्डल अध्यक्ष भेरू लाल जी प्रजापत, कोटड़ा मण्डल अध्यक्ष हिम्मत लाल जी तावड़, देहात जिला प्रवक्ता अशोक जी मालवीय,आत्म निर्भर भारत विधान सभा संयोजक नीलमराज जी पुरोहित,पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय जी मेहता ,पूर्व मंडल अध्यक्ष फ़लासिया भोपाल सिंह जी शक्तावत आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

