Home>>फतहनगर - सनवाड>>जैन सोशियल ग्रुप की बैठक में लिया सुधार का संकल्प
फतहनगर - सनवाड

जैन सोशियल ग्रुप की बैठक में लिया सुधार का संकल्प

 फतहनगर। जैन सोशियल ग्रुप ‘फतह’ की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें झूठा नहीं डालना, कचरा  नहीं फैलाना, जीवन में किसी का भी बुरा नहीं सोचना आदि संकल्प को दोहराया गया एवं ग्रुप के सभी सदस्यों   ने अपने सामाजिक खाने में 21 से अधिक व्यंजन नहीं बनाने का संकल्प लिया। संगठन के अध्यक्ष डॉ.जैनेन्द्र कुमार जैन ने सभी दम्पति सदस्यों को संकल्प दिलाया।  कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मीलाल खेरोदिया, महेश चन्द्र बाबेल, रमेश चन्द्र मारु के सानिध्य में मां शारदे एवं महावीर प्रभु की तस्वीर के समक्ष द्वीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में बन्धुत्व,प्रेम, समाज सेवा एवं जन हित के कार्यों में सहयोगी बनकर करने का संकल्प लिया गया। संगठन की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गयी एवं संगठन के ड्रेस कोड का चयन किया गया। पिकनिक हेतु पावापुरी तीर्थ जाने का निर्णय किया गया। सूर्यास्त से पूर्व भोज का आयोजन किया गया। मनीषा मेहता ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन डॉ. जैनेन्द्र कुमार जैन ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!