
फतहनगर।
विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय ,फतेहनगर द्वारा आज सप्तशक्ति संगम अभियान के तहत क्षेत्र के बड़गांव में मातृ शक्ति संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़गांव निवासी एल.आई.सी. कार्यकर्ता सुमित्रा गोस्वामी ने की जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केसर गोस्वामी एवं शांति प्रजापत थी। अतिथि का स्वागत,परिचय एवं आभार कार्यक्रम की संयोजिका मीना टेलर ने किया । इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता स्थानीय विद्यालय की अध्यापिका गीता प्रजापत ने सामाजिक समरसता,कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध,नागरिक कर्तव्य विषय पर अपना उद्बोधन देते हुए भारतीय संस्कृति के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शांति देवी प्रजापत ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताते हुए परिवारों में संस्कारों का वातावरण बनाने की आवश्यकता बतायी। केसर गोस्वामी ने भारत के विकास में महिलाओं की भूमिका के बारे में बताया । इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी महिलाओं को कार्यक्रम संयोजिका मीना टेलर द्वारा भारतीय संस्कृति एवं समाज के प्रति कर्तव्य पालन का संकल्प दोहराया गया।
