फतहनगर। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति उदयपुर, जिला प्रशासन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग उदयपुर एवं लायंस क्लब फतेहनगर के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को यहां की मुदगल वाटिका में 547 वां नि:शुल्क दिव्यांगजन सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर सुबह 9:00 बजे प्रारंभ होगा तथा दोपहर 2:00 तक चलेगा। इस शिविर में पोलियो से कमजोर हुए पांव वालों को कैलिपर्स, बैसाखी, विकलांगता प्रमाण पत्र, कृत्रिम पैर, ट्राईसाईकिल एवं श्रवण यंत्र आदि की सुविधा प्रदान की जाएगी।
फतहनगर में नि:शुल्क दिव्यांगजन सहायता शिविर आज

Leave a Reply