
फतहनगर। नगर अध्यक्ष राजू कंडारा की अध्यक्षता में वाल्मीकि समाज एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा सनवाड रोड़ स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास स्थित विजयराजे सिंधिया पार्क में महर्षि वाल्मिकि जयंती मनाई गई। इस अवसर पर अखिल राजस्थान सफाई मजदूर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजू कंडारा, सुरेश कुमार जमादार फतेहनगर, किशन लाल कंडारा, विनोद कुमार घावरी, विमला देवी, सुनिता, मिनाक्षी बाई, शारदा बाई, उभा, सुराज कंडारा, क्रान्ति घावरी, दिपक घावरी, सज्जन कुमार, भीमराज घावरी, कमल नलवाया, प्रेम बाई, सुनिता,मुरली आदि सफाई कर्मचारी एवं वाल्मिकि समाज के लोग उपस्थित थे।
