Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतह एकेडमी से 10 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी से 10 विद्यार्थियों का राज्य स्तर पर चयन


फतहनगर। स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय से 10 विद्यार्थियों का वॉलीबॉल एवं रग्बी फुटबॉल में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। विद्यार्थियों ने फतह एकेडमी का परचम लहराते हुए जिला स्तर पर अंडर-14 वॉलीबॉल में जीत प्राप्त की थी एवं विद्यालय के लक्ष्यराज दमामी एवं नैनिशा दमामी क्रमशः अंडर-14 वॉलीबॉल एवं अंडर-17 वॉलीबॉल में जिला स्तर पर बेस्ट प्लेयर रहे थे। यह पूरे नगर के लिए गर्व की बात है एवं विद्यालय जुलूस में भी पूरे नगर के प्रबुद्ध लोगों एवं नगरवासियों द्वारा उनका सम्मान किया गया। सिलेक्शन के क्रम में अंडर-14 बॉयज वॉलीबॉल में लक्ष्यराज दमामी, विदित जगरवाल, रोहन प्रजापत, अंडर – 14 गर्ल्स वॉलीबॉल में गौरवी जैन, अंडर 17 – गर्ल्स वॉलीबॉल में नैनिशा दमामी, दिव्या साल्वी, अंडर – 17 गर्ल्स रग्बी फुटबॉल में ललिता रावत, गुंजन सेन, अंडर – 17 बॉयज रग्बी फुटबॉल में गर्वित सुथार एवं अंडर-19 बॉयज रग्बी फुटबॉल में भावेश जाट का सिलेक्शन हुआ है। वर्तमान में सभी विद्यार्थी राज्य स्तर पर हो रही प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!