फतहनगर। शुक्रवार की रात्रि बारिश होने एवं मौसम विभाग द्वारा जारी सूचना को देखते हुए दशहरा महोत्सव के कार्यक्रमों में बदलाव किया गया है। 3 अक्तूबर एवं 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को स्थगित करने के साथ ही आगामी 10 अक्टूम्बर को भजन संध्या मे छोटू सिंह रावणा एवं 11 अक्टूम्बर को लाफ़्टर नाइट मे राजपाल यादव आएंगे। उक्त जानकारी अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर चारण ने दी।
