
फतहनगर। नगर पालिका फतहनगर सनवाड़ के तत्वावधान में चल रहे दशहरा महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को विशाल भजन संध्या एवं झांकियां का प्रदर्शन किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने बताया कि कार्यक्रम स्थल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मैदान पर सायं 7:15 बजे से सुप्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा तथा प्रख्यात भजन गायिका ट्विंकल शर्मा भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। इसके साथ ही दिल्ली की प्रख्यात झांकियों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। इन झाकियों में राम दरबार, शिव तांडव, बाहुबली हनुमान एवं नरसिंहा प्रमुख आकर्षण होंगे।
