
फतहनगर। नेशनल मिशन एडिबल ऑयल सीड योजना अंतर्गत किसानों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें तिलहन फसलों को बढ़ावा देने एवं उन्नत खेती की जानकारी दी गई।
किसान सेवा केंद्र फतहनगर’ पर आयोजित इस शिविर में डॉ.के.सी. अहीर द्वारा फसलों में उत्पादन, उत्पादकता की चर्चा, कीट व्याधि नियंत्रण, उपचार एवं कृषि अधिकारी ओम शंकर द्विवेदी द्वारा फसलों में लगने वाले कीट व्याधि बीमारी की जानकारी दी गई। सहायक कृषि अधिकारी जमुना शंकर द्वारा जैविक खेती की जानकारी दी गई एवं कृषि विशेषज्ञ शोभालाल जाट द्वारा खरीफ फसलों की उन्नत खेती, बीज उपचार,भूमि उपचार, खरपतवार नियंत्रण की जानकारी दी गई। राजकुमार जाट द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। चंद्रप्रकाश द्वारा खाद एवं उर्वरक व लिक्विड फर्टिलाइजर के बारे में जानकारी दी गई तथा प्रकाश चंद्र चैधरी कृषि व्याख्याता द्वारा कृषि विपणन एवं वर्मी कंपोस्ट, कृषि छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के बारे में जानकारी दी गई। रवि कुमार द्वारा उद्यानिकी फसलों के बारे में जानकारी तथा प्रशिक्षण के दौरान राधेश्याम रेगर वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक द्वारा विभागीय योजनाओं, डीबीटी अनुदान की जानकारी किसानों को जानकारी दी गई। इस दौरान विसीपी क्लस्टर प्रभारी महिपाल सिंह राणावत मय टीम के साथ दो दिवसीय कृषक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया इसमें 120 किसानों ने भाग लिया।
