
फतहनगर। फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में चल रहे पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आज समापन किया गया। इस दौरान वालीबॉल गल्र्स अंडर 14, 17 एवं 19 एवं वॉलीबॉल बॉयज अंडर 14 की टीमों का प्रशिक्षण स्थानीय विद्यालय में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण पश्चात गल्र्स अंडर 17 एवं 19 की टीमें बांदीकुई, दौसा में एवं अंडर-14 बॉयज एवं गल्र्स की टीमें ओसियां, जोधपुर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेगी। समापन में संस्थान के अध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन द्वारा खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन करने एवं उदयपुर जिले का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी गई। निदेशक अजय जैन ने पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। पधारे हुए अतिथियों ने चारों टीमों को किट प्रदान कर जीतकर आने के लिए प्रेरित किया। इसके पश्चात नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया द्वारा कैंप समापन की घोषणा की गई व कैंप के दौरान स्थानीय विद्यालय द्वारा दी गई सेवाओं की सराहना की गई। इस दौरान अंतर्राष्ट्रीय सिलेक्टर प्रभुलाल जाट, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेश खोईवाल, नगर पालिका पार्षद गजेंद्रसिंह रावल, महेंद्र पालीवाल, टिंकल दमामी, भूपेंद्र दमामी, प्रशिक्षक की भूमिका में बलवंत चैधरी, प्रकाश जगरवाल, रेखा डिंडोर, स्थानीय कोच गौरी शंकर कुमावत, उन्नति पालीवाल आदि उपस्थित थे।
