
फतहनगर। महर्षि दधीचि आश्रम संस्थान चंगेड़ी के चुनाव ओमप्रकाश दाधीच के निर्देशन में निर्विरोध सम्पन्न हुए जिसमें ओमशंकर द्विवेदी अध्यक्ष,मनोहरशंकर व्यास-उपाध्यक्ष,जगदीशचन्द्र दाधीच-मंत्री,ओमप्रकाश दाधीच-कोषाध्यक्ष,रामलाल पंचोली-उपमंत्री,गोविन्दलाल जोशी- संरक्षक एवं पवन कुमार जोशी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। इन सदस्यों का उपस्थित लोगों ने स्वागत किया।
