Home>>फतहनगर - सनवाड>>सनवाड़ में यादव युवा संस्थान का रक्तदान शिविर आज
फतहनगर - सनवाड

सनवाड़ में यादव युवा संस्थान का रक्तदान शिविर आज


फतहनगर।
मेवाड़ यादव युवा विकास संस्थान के तत्वावधान में 11वां एवं संस्थान के पूर्व अध्यक्ष चैनसिंह यादव की स्मृति में सर्व समाज का रक्तदान शिविर रविवार को कला भवन, अस्पताल के सामने, सनवाड़ पर सुबह 8 बजे से दोहपर 2 बजे तक आरएनटी मेडिकल टीम उदयपुर की देखरेख में लगाया जाएगा ।
संस्थान के अध्यक्ष राजकमल यादव ने बताया कि स्व. चैन सिंह यादव एक समाजसेवी और ग्राम सचिव के पद पर नियुक्त थे, जिनका पिछले महीने उदयपुर में सडक दुर्घटना में निधन हो गया था।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए संस्थान के सचिव रामलाल यादव, कोषाध्यक्ष विनोद यादव, पूर्व अध्यक्ष सुनील यादव, शैलेश कणिक, हिम्मत यादव, सतीश यादव, फ़तेह लाल यादव,निर्मल यादव, समाज के मीडिया प्रभारी कपिल यादव गांव – गांव, शहर- शहर जाकर युवाओं को रक्तदान शिविर में आने के लिए प्रोत्साहित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!