फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में जिला स्तरीय हैंडबाॅल प्रतियोगिता सम्पन्न


फतहनगर। नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में चल रही जिला स्तरीय छात्रा वर्ग की हैंडबाॅल प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ।
समापन समारोह में नगर के जनप्रतिनिधियों,समाजसेवियों,पुलिस एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों का आतिथ्य मिला। आयोजक विद्यालय स्टाफ द्वारा अतिथि स्वागत किया गया। प्रतियोगिता के 19 वर्ष में प्रथम स्थान माणस की टीम रही जबकि उप विजेता जेतावाड़ा की टीम रही। तीसरे स्थान पर लदानी की टीम रही। प्रतियोगिता के 17 वर्ष में सेंट एंथेनीज प्रथम रही जबकि दूसरे स्थान पर माणस एवं तीसरे स्थान पर गोगला रहा। अतिथियों के हाथों 17 एवं 19 वर्ष की विजेता,उपविजेता एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली टीमों की बालिकाओं को पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *