
फतहनगर। बड़गांव बांध के ओवरफ्लो होने के बाद बेडच नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है। बड़गांव से मावली मार्ग पर स्थित पुलिया पर पानी बह रहा है। पुलिया पर पानी के तेज बहाव को देखते हुए लोगों से अपील की गई है कि वे पुलिया पार नहीं करें। मावली की ओर जाने के लिए वैकल्पिक रूप से जोयडा मार्ग से जाया जा सकता है । बड़गांव पुलिया पर बहता पानी में एक दूध वाला फस गया। लोगों ने बमुश्किल बाइक को बाहर निकाला। पुलिया पर बहते पानी का नजारा देखने के लिए आसपास के लोग बड़ी संख्या में जमा हो गए। 2006 में भी इस नदी में पानी का तेज बहाव पुलिया को बहा ले गया था । इस बार भी पानी का बहाव खतरनाक होने से पुलिया के बह जाने का खतरा भी पैदा हो सकता हैI
