Home>>फतहनगर - सनवाड>>ईंटाली में निकला संचलन, फतहनगर में रविवार को होगा आयोजन
फतहनगर - सनवाड

ईंटाली में निकला संचलन, फतहनगर में रविवार को होगा आयोजन


फतहनगर। संघ शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को मावली उपखंड क्षेत्र के ईंटाली गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन निकाला गया। फतहनगर खंड के ईंटाली मंडल के इस पथ संचलन हेतु स्वयंसेवकों का राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एकत्रीकरण हुआ। प्रात: 9.35 पर संचलन की रवानगी की गई। संचालन बस स्टैंड, लक्ष्मी नारायण मंदिर, पिपलेश्वर महादेव मंदिर, पीपाड़ा चौराहा, मेनारिया मोहल्ला, कलाल मोहल्ला, प्राइमरी स्कूल रोड, पटेल मोहल्ला, शिव घाटी, चारभुजा मंदिर, सदर बाजार, कुमारिया बावजी, बड़ा मंदिर होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीण महिला पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया। इसी क्रम में रविवार को फतेहनगर में भी पथ संचलन निकाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!