Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतह एकेडमी की वॉलीबॉल टीम फाइनल में पहुंची
फतहनगर - सनवाड

फतह एकेडमी की वॉलीबॉल टीम फाइनल में पहुंची


फतहनगर।
स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय, फतहनगर की अंडर-17 वालीबॉल गर्ल्स टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। 69वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालिकाओं ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर बाठॆडा की टीम को लगातार पांच सेट चले गेम में 20-25, 25-22, 25-18, 15-25, 15-8 से हराकर फाइनल में पहुंच गई है। बालिकाओं ने इससे पहले हिरण मगरी सेक्टर 11, टूस डांगिया, नवानियां की टीमों को हराकर अपनी जीत का परचम लहराया। प्रतियोगिता उदयपुर के सेंट ग्रेगोरियस स्कूल में चल रही है। यह जानकारी फतेह एकेडमी के निदेशक अजय जैन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!