Home>>फतहनगर - सनवाड>>भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ मावली का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
फतहनगर - सनवाड

भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ मावली का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

फतहनगर।  राजस्थान राज्य भारत स्काउट एंड गाइड स्थानीय संघ का वार्षिक अधिवेशन शनिवार को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रथम सुखलाल गुर्जर की अध्यक्षता एवं मंडल संगठन आयुक्त सुरेंद्र कुमार पांडे के मुख्य अतिथ्य एवं कार्यकारिणी प्रधान पन्नालाल जोशी के विशिष्ट आतिथ्य में पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मावली जंक्शन सभागार में संपन्न हुआ। 

स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने बताया कि वरिष्ठ जिला स्काउटर  प्रेम शंकर सालवी तथा योगेश कुमार पालीवाल द्वारा मधुर स्वर लहरियों तथा बांसुरी वादन द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। संयुक्त सचिव श्रीमती रतन टांक,  ट्रेनिंग काउंसलर जगदीश सिंह राव, महेंद्र सिंह राव तथा रामरतन कोठारी ने अतिथियों का तिलक वंदन  तथा स्कार्फ  पहना कर स्वागत किया। स्थानीय संघ कार्यकारणीय अध्यक्ष जगदीश चंद्र पालीवाल ने समाज में स्काउटिंग की  महत्ता पर चर्चा करते हुए विद्यालय में इस गतिविधि का प्रभावी संचालन के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की। स्थानीय संघ कोषाध्यक्ष कन्हैया कृष्ण गोपाल शर्मा ने गत सत्र 2024-25 की आय व्यय तथा वर्तमान सत्र 2025-26 का बजट अधिवेशन में प्रस्तुत किया। स्थानीय संघ सचिव राजवीर सिंह ने स्थानीय संघ की उपलब्धियां स्काउटर गाइडर बिगनर्स कोर्स, स्काउट गाइड योग्यता अभिवृद्धि, द्वितीय, तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर, ग्रुप पंजीकरण का प्रतिवेदन एवं आगामी कार्ययोजना सदन में प्रस्तुत की। स्थानीय संघ ग्रुप लीडर सहायक आयुक्त कमेटी के प्रतिनिधि प्रधानाचार्य भान सिंह राव, शक्ति सिंह रावल, राजेंद्र सिंह दलावत, श्रीमती गंगा विजय वर्गीय, नीलू शर्मा, गोपाल साहू, सीमा भट्ट, छगनलाल मेघवाल, योगेश कुमार जैन, महेंद्र कुमार यादव ने आगामी माह में स्थानीय संघ परिक्षेत्र मावली में प्रस्तावित जिला कार्यकारिणी उदयपुर के जिला अधिवेशन के बारे में चर्चा कर आयोजन की कार्य योजना तैयार की। वरिष्ठ गाइड कैप्टन श्रीमती किरण पहाड़िया द्वारा हिमालय वुड वेज कोर्स सफलतापूर्वक पूर्ण करने, कब मास्टर विनोद कुमार शर्मा द्वारा नेशनल हैंडीक्राफ्ट कार्यशाला में सहभागिता करने तथा श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले स्काउट होकम सिंह सुवावत, आदित्य सिंह सुवावत, एवं देवराज सिंह राठौड़ का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। यूनिट लीडर शिवराज कुमावत, जितेंद्र सिंह तथा लोमेश कुमार पाराशर ने पंजीकरण कार्य किया। अधिवेशन में रोवर लीडर सहायक आचार्य तिलकेश आमेटा, ट्रेनिंग काउंसलर शाहिद अहमद, सुभाष चंद्र यादव, कुबेर सिंह कितावत,  विनय चौहान, फ्लॉक लीडर बसंत कटारिया, पुष्पा मेघवाल सहित अन्य स्काउटर गाइडर तथा स्थानीय संघ क्षेत्र के संस्था प्रधान प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!