फतहनगर। रविवार को राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उपशाखा मावली अ का वार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम राजकीय मॉडल विद्यालय मावली में प्रात: 8 बजे से 1 बजे तक होगा। उपशाखा मावली अ के अध्यक्ष चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि इसमें कार्यकारिणी गठन के साथ ही संगठन, शिक्षक हित विषयों पर चर्चा की जाएगी। अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम प्रातः 8:00 बजे से प्रारंभ होगा तथा समापन दोपहर 1:00 किया जाएगा।
फतहनगर - सनवाड
