Home>>फतहनगर - सनवाड>>जनरल अवेयरनेस एवं करियर काउंसलिंग विषय पर सेमिनार आयोजित
फतहनगर - सनवाड

जनरल अवेयरनेस एवं करियर काउंसलिंग विषय पर सेमिनार आयोजित

फतहनगर। स्थानीय फतह एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में विद्यार्थियों के लिए जनरल अवेयरनेस एवं करियर काउंसलिंग विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित सेमिनार में कक्षा 10, 11 एवं 12 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेमिनार के मुख्य वक्ता भारतीय वायु सेवा के एयर मैन भगवतीलाल जाट थे। भगवती लाल जाट स्थानीय निवासी है एवं बद्री लाल जाट के सुपुत्र हैं। सेमिनार के दौरान भगवती लाल ने बच्चों के वर्तमान की कार्यप्रणाली एवं भविष्य के विकल्प के बारे में सुझाव दिए। बच्चों को देश प्रेम एवं सेना के अनुशासन से प्रेरित होकर अपने जीवन में अनुशासन लाने के लिए प्रेरित किया। सेमिनार के अंत में निदेशक अजय जैन ने भगवती लाल जाट का उपरना ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन उपप्रधानाचार्य पारुल वर्डिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!