Home>>फतहनगर - सनवाड>>ब्लॉक निष्पादन बैठक: जर्जर भवनों के संबंध में उपखंड अधिकारी ने दिए निर्देश
फतहनगर - सनवाड

ब्लॉक निष्पादन बैठक: जर्जर भवनों के संबंध में उपखंड अधिकारी ने दिए निर्देश

फतहनगर। बुधवार को मावली खेमली ब्लॉक की संयुक्त ब्लॉक निष्पादन बैठक पंचायत समिति सभागार मावली में उपखण्ड अधिकारी श्री रमेश सीरवी पुनाडिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपखण्ड अधिकारी श्री पुनाड़िया ने शाला दर्पण रैकिंग पर विस्तार से समझाया कि किस तरह मावली खेमली ब्लॉक उदयपुर जिले में अव्वल स्थान पर आ सके। बैठक मे सभी संस्था प्रधानों को जर्जर भवनों के संबंध में दिये गये निर्देशो की पूर्णतः पालना करें। विद्यालय के खेल मैदानों में होने वाले अतिकगणों को चिन्हित कर उनको हटाने की आवश्यक कार्यवाही करने हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। प्रत्येक विद्यार्थी का निर्धारित प्रारूप में चिकित्सा जांच कर कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनकी सूची मुख्य ब्लॉक चिक्तिसा अधिकारी को भेजने के दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्री प्रमोद कुमार सुथार ने ब्लॉक की सभी गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। संदर्भव्यक्ति श्री सोहनलाल बुनकर ने एमडीएम पर विस्तृत चर्चा की। श्री पंकज जोशी ने नये कार्यक्रम प्रवल के बारे में और शाला दर्पण रैकिंग के सभी मानको के बारे में विस्तार से समझाया। यूडाईस प्लस, ज्ञान संकल्प पोर्टल, इन्सपायर्ड आवार्ड के बारे में चर्चा की। बैठक में 75 संस्थाप्रधानों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!