Home>>फतहनगर - सनवाड>>भारतीय किसान संघ का तहसील स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित
फतहनगर - सनवाड

भारतीय किसान संघ का तहसील स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

फतहनगर। ईंटाली के समीप रानेरा महादेव तीर्थ स्थल ढूंढिया में भारतीय किसान संघ चित्तौड़ प्रांत उदयपुर का तहसील स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण वर्ग में आस पास के गांवों की बनी ग्राम समितियों के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया गया। इनमें ईंटाली, ढूंढिया, नांदोली खुर्द, रोहिड़ा, उड़ाखेड़ा, चायला खेड़ा, बड़गांव, चगेड़ी, मोरठ व खरताना के किसानों ने भाग लिया। प्रशिक्षण प्रदान करने वाले भारतीय किसान संघ प्रांत संगठन मंत्री परमानंद, संगठन मंत्री बीकानेर  हीराराम कपिल देव, तहसील प्रमुख डॉ जगदीश चौधरी, कृषि वैज्ञानिक के.के. यादव,भारतीय किसान संघ वल्लभनगर तहसील प्रभारी,संनवाड़ तहसील अध्यक्ष  मोतीलाल जाट, तहसील मंत्री जगदीश चंद्र पुष्करणा, महिला प्रमुख लक्ष्मी पुष्करणा आदि थे। प्रशिक्षण चार सत्रों में आयोजित  किया गया। प्रशिक्षण के दौरान वक्ताओं ने बताया कि संघ का मूल संकल्प राष्ट्र सर्वोपरी है।  इस संगठन की रीति नीति गैर राजनीतिक होने के साथ-साथ कार्य पद्धति परिवार भाव से कार्य करने वाली है। प्रशिक्षण के माध्यम से किसान संघ का मानना है कि देश गांव में बसता है ।  गांव कृषि प्रधान है । यदि देश का विकास करना है तो गांव का विकास निहायत जरूरी हो जाता है। गांव के विकास के लिए कृषि का विकास भी आवश्यक है। इसके लिए किसानों का प्रशिक्षित होना जरूरी हो गया है। प्रशिक्षण में शताधिक किसानों ने भाग लियाI प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहिडा निवासी अंबालाल मेनारिया ने कीI प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश बीज प्रमुख प्रोफेसर डाॅ राजेंद्र बाबू दुबे, संभाग जैविक प्रमुख व सनवाड़ तहसील प्रभारी प्रोफेसर डाॅ जगदीश चौधरी, जिला मंत्री  भारत कुमावत एडवोकेट, जिला संगठन मंत्री कपिल देव, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रोफेसर डाॅ कमलकांत यादव उपस्थित रहे। इस अवसर पर सनवाड़ तहसील की कार्यकारिणी भी घोषित की गई जिसमें खरताना निवासी मोतीलाल जाट को तहसील अध्यक्ष बनाया गया। कार्यकारिणी में ईंटाली के जगदीश पुष्करणा को मंत्री का दायित्व दिया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का इस अवसर पर स्वागत किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!