Home>>फतहनगर - सनवाड>>गुलाब ग्लोरी के स्कूली बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी का पर्व
फतहनगर - सनवाड

गुलाब ग्लोरी के स्कूली बच्चों ने मनाया जन्माष्टमी का पर्व

फतहनगर। गुलाब ग्लोरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतहनगर में आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गयाl  कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के डायरेक्टर सत्यनारायण अग्रवाल ने की जबकि मुख्य अतिथि सुरेश चौधरी, आर जांगीड़, अनीता अग्रवाल आदि थे।  विद्यालय के नन्हे मुन्ने बालक बालिकाएं राधा कृष्ण बनकर अच्छी और भाव झांकी के साथ विद्यालय में आए। कार्यक्रम में महाभारत का चित्रण, कृष्ण सुदामा वृतांत काफी आकर्षक था l  मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें गोविंदा आला रे की तर्ज पर गोविंदाओं द्वारा अपने-अपने ग्रुप के अनुसार प्रदर्शन किया गया। यथार्थ पालीवाल एंड ग्रुप ने इस प्रतियोगिता में मटकी फोड़ कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया ।  कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अर्धनारीश्वर की तर्ज पर राधा गोविंद की झांकी एवं श्रीनाथ जी की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान कृष्ण की आरती के साथ हुआ। अंत में पंजीरी प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआl कार्यक्रम का संचालन राजेश गर्ग एवं विद्यालय की बालिकाओं के द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!