
फतहनगर। देशभक्ति का ज्वार आज युवा एवं स्कूली बच्चों में उस वक्त देखने को मिला जब नगर में निकली तिरंगा रेली में हर ओर जोशीले देशभक्ति से परिपूर्ण नारे गुंजायमान हो रहे थे। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। रैली का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना और लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए प्रेरित करना था। रैली की शुरुआत राउमावि फतहनगर से हुई जहां अलग अलग विद्यालयों के बच्चे एवं भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागी हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों के साथ चल रहे थे। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष नितिन सेठिया ने सभी को नगर को स्वच्छ बनाने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नगरपालिका अधिशासी अधिकारी छैल कुवंर, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संघचालक भारतसिंह झाला,भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष नितिन सेठिया, महामंत्री अशोक मोर, रोशन खटीक, भाजपा देहात जिला उपाध्यक्ष गणपतलाल स्वर्णकार, पूर्व चेयरमैन सुनील डांगी, मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक, ऋतु अग्रवाल, पार्षद विनोद धर्मावत, हेमलता देवड़ा, विनोद चावड़ा,शैलेश पालीवाल,रितेश पोखरना, चेतन सेन, जगदीश खटीक, राजेश टेलर, रमेश तेली, रामचंद्र मेहलाना, ओपी टेलर,भंवर सोनी, संजय विसलोत, चिराग चंडालिया,रोशन जटिया हर घर तिरंगा अभियान के संयोजक श्रेयांस पोखरना, प्रकाश देवड़ा एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योतिबाला शर्मा एवं स्टाफ,वन विभाग के सुरेश शर्मा, पटवारी भूपेंद्र चैधरी,फतहनगर पुलिस थाना स्टाफ एव नगरपालिका स्टाफ आदि उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत खेमपुर में तिरंगा रैली का आगाज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेमपुर के विद्यालय परिसर से हुआ। तिरंगा रैली को बाबूलाल गाडरी प्रशासक एवं जगदीश चंद्र पालीवाल पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ने झण्डी दिखा कर रवाना किया। इस अवसर पर दिलीप गुर्जर, रामलाल अहीर, कान सिंह झाला, किशन सिंह राजपूत, मंजू रेगर, आशा देवी सुथार, नाथू सिंह देवल,विजेश पालीवाल, रोशन रेगर, दिनेश दान,भूपेंद्र सिंह, सकू माली, प्रिया वशिष्ठ व ग्रामीण महानुभाव उपस्थित थे। तिरंगा रैली गांव के मुख्य मार्ग से होती हुई कार्यालय ग्राम पंचायत खेमपुर पहुंची जहां रैली का समापन किया गया। तिरंगा रैली के दूसरे चरण में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धारता से शहीद मुरलीधर के स्मारक तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

