Home>>फतहनगर - सनवाड>>सांसद घनश्याम तिवाड़ी का स्वागत, शास्त्री के निवास पर गए
फतहनगर - सनवाड

सांसद घनश्याम तिवाड़ी का स्वागत, शास्त्री के निवास पर गए


उदयपुर, 22 जून। भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद् घनश्याम तिवारी एक दिवसीय प्रवास पर रविवार प्रातः विमान से उदयपुर पहूंचे।
तिवारी का डबोक महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पूर्व विधायक धर्मनारायण जोशी, पूर्व पार्षद डॉ. विजय विप्लवी व झाबर शर्मा ने स्वागत किया।
तिवारी हवाई अड्डे से सीधे पूर्व सांसद् भानुकुमार शास्त्री के निवास पर गये और शास्त्री के अनुज, संघ के पूर्व जिला कार्यवाह, शिक्षाविद् नारायण लाल शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। तिवारी ने संवेदना व्यक्त करते हुए अपने संस्मरण साझा करते हुए बताया कि नारायण शर्मा संघ शिक्षा वर्ग में उनके शिक्षक रहे है, वहीं शास्त्री के नेतृत्व में दीर्घावधि तक काम करने का अवसर मिला। शास्त्री के विधायक काल में जयपुर में उनके विधायक आवास में ही युवा जनसंघ का कार्यालय था, इस कारण उन्हें शास्त्री का अधिक सानिध्य मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!