Home>>फतहनगर - सनवाड>>फतहनगर में योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास, चिकित्सा जाँच का भी मिला लाभ
फतहनगर - सनवाड

फतहनगर में योग दिवस पर हुआ सामूहिक योगाभ्यास, चिकित्सा जाँच का भी मिला लाभ

फतहनगर। नगर पालिका फतेहनगर सनवाड के तत्वावधान में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर स्तरीय योग कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय फतहनगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ समारोह अध्यक्ष एवं मावली विधानसभा प्रभारी कृष्णगोपाल पालीवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। योग दिवस के इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आंध्रप्रदेश में आयोजित योग कार्यक्रम लाइव दिखाया गया।
योग कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोहरलाल कावड़िया, कैलाशी अग्रवाल,गणपतलाल स्वर्णकार, राधेश्याम बागला, डॉ.आर.के.गोयल, डॉ. नरेंद्र भाटी, डॉ. महेश प्रकाश वजुवावत एवं डॉ. विजय जैन थे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,अधिशासी अधिकारी छैल कुंवर चारण, भाजपा फतहनगर सनवाड मंडल योग कार्यक्रम संयोजक गोपाल सोनी, भाजपा फतहनगर सनवाड मंडल महामंत्री अशोक मोर, रोशन खटीक, देहात एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकेश खटीक, देहात महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितु अग्रवाल, पार्षद गजेंद्र रावल, हेमलता देवड़ा, विनोद धर्मावत,पार्षद प्रतिनिधि विनोद चावडा,प्रकाश देवड़ा, भेरूलाल बैरवा आदि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर योग शिक्षक के रूप में ललित गुर्जर, अंजलि मंडोवरा एवं भूमि गुर्जर ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम का संचालन शुभम अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा समस्त आमजन को प्रोटोकॉल द्वारा योग करवाया गया और साथ ही दैनिक जीवन में योग के शारीरिक एवं मानसिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। नगर स्तरीय योग कार्यक्रम में रिमझिम बरसात के उपरांत भी फतहनगर सनवाड के बाशिंदों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। योग कार्यक्रम में महिलाओं की भी अच्छी उपस्थिति रही।
इस योग कार्यक्रम में गोयल हॉस्पिटल फतेहनगर द्वारा योग प्रतिभागियों के लिए निःशुल्क बीएमआई, ब्लडप्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच की गई जिसका लाभ भी कई लोगों ने उठाया। आभार नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया द्वारा दिया गया। इसी प्रकार से समीपवर्ती चंगेड़ी में रा.उ.मा.वि.में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के आस पास के ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर भी योग कार्यक्रम के आयोजन किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!