
फतहनगर। राज्य सरकार की योजना के अनुसार इन दिनों मावली ब्लाॅक में वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान चल रहा है। इस अभियान के तहत शनिवार को फतहनगर की श्रीकृष्ण महावीर गौ शाला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उपखंड स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मावली विधानसभा प्रत्याशी कृष्ण गोपाल पालीवाल, उपखंड अधिकारी रमेशचंद्र सीरवी,फतहनगर-सनवाड मंडल अध्यक्ष एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया,मावली विधानसभा संयोजक रोशनलाल सुथार, मावली मंडल अध्यक्ष कैलाशचंद्र गाड़री, डबोक मंडल अध्यक्ष जीवनसिंह राव, तहसीलदार भंवरलाल मीना, नायब तहसीलदार संपतसिंह भाटी, अधिशासी अधिकारी श्रीमती छैल कुंवर चारण, गौशाला के अध्यक्ष कैलाशचंद्र अग्रवाल बतौर अतिथि उपस्थित थे। इस अवसर पर जल संरक्षण एवं पर्यावरण पर उपखंड अधिकारी सीरवी,कृष्ण गोपाल पालीवाल एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष नितिन सेठिया ने अपने विचार रखें। सेठिया ने फतेहनगर तालाब के विकास एवं सौंदर्यीकरण एवं फतेहनगर व सनवाड बस स्टैंड के नवनिर्माण को डीएमएफटी फंड से या किसी अन्य मद से कराये जाने की मांग रखी जिससे नगर के विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में गौ माता को लापसी एवं चारा खिलाया गया। गौशाला परिसर में पौधारोपण भी किया गया। समस्त अतिथियों ने गौशाला में नवनिर्मित घासघर का निरीक्षण भी किया। कृष्ण गोपाल पालीवाल ने गौशाला में पानी की टंकी स्वीकृत कराने की घोषणा की एवं तालाब व बस स्टैंड विकास के लिये भी प्रस्ताव बनाकर भेजने एवं कार्य को कराने के लिये आशवस्त किया। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल के महामंत्री अशोक मोर, रोशनलाल खटीक, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील डांगी, पार्षद विनोद धर्मावत, सोहनलाल खटीक,गजेंद्रसिंह रावल,बाबूलाल गाड़री, पार्षद प्रतिनिधि प्रकाश देवड़ा,विनोद चावडा, रमेश तेली, भेरूलाल बेरवा गौशाला के पदाधिकारी मनोहरलाल कावडिया, बाबूलाल उनिया, कैलाश खंडेलवाल, कैलाश बंसल,जगदीश मूंदड़ा,बिहारीलाल अग्रवाल एवं नगर से पधारे हुए वरिष्ठ जन एवं सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

