उदयपुर, 24 फरवरी। भारतीय जनता पार्टी उदयपुर देहात जिला द्वारा प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 110वें संस्करण का प्रसारण कल रविवार, 25 फरवरी को प्रातः 11 बजे आयोजित होगा! मन की बात के देहात जिला संयोजक मयंक कोठारी के अनुसार देहात जिला उदयपुर के सभी मण्डलों के शक्ति केंद्रों पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को आयोजित करके कार्यक्रम संबंधी फोटोग्राफ नमो एप पर अपलोड़ की जावेगी। “मन की बात” देहात जिला स्तरीय कार्यक्रम रविवार को प्रातः 10.30 बजे भाजपा कार्यालय, बलीचा पर रहेगा। देहात जिलाध्यक्ष डॉ चंद्रगुप्त सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं पार्टी संगठन पदाधिकारी, जनप्रतिनिधी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में इस कार्यक्रम में उदयपुर के नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया मुख्य अतिथि होंगे।इस दौरान भाजपा देहात द्वारा राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार देहात जिला कार्यक्रम में पधारने पर सांसद गरासिया का कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान व अभिनंदन किया जायेगा।
प्रधानमंत्री जी की मन की बात के 110 वे अंक में नवनिर्वाचित सांसद गरासिया भाजपा देहात कार्यक्रम में शिरकत करेंगे”

Leave a Reply