फतहनगर - सनवाड

अखाड़ा मंदिर में मनाया गुरू पूर्णिमा महोत्सव

फतहनगर। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को नगर के अखाड़ा मंदिर पर सुबह 8 बजे गुरू पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अखाड़ा मंदिर के महन्त शिवशंकरदास का भक्तों ने चरण वंदन कर उनसे आशीर्वाद लिया। यहां दस बजे से महा प्रसादी का कार्यक्रम भी चलता रहा। भजन मण्डली द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गयी। दिन भर गुरू भक्तों का आना जाना लगा रहा। इसी प्रकार से उदासी आश्रम एवं जनता काॅलोनी में गुरू पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *