फतहनगर। वार्ड 15 एवं 22 में शामिल नाकोड़ा नगर में न्यून वाॅल्टेज की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड 15 की पार्षद श्रीमती दीपमाला चावड़ा ने जिला कलक्टर को पत्र सौंपा है।
सनवाड़ दौरे पर आए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा को इस पत्र के जरिण् पार्षद ने बताया कि नाकोड़ानगर के लोग न्यून वाॅल्टेज की समस्या से लम्बे समय से जूझ रहे हैं। बिजली विभाग की उदासीनता के चलते इस क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पार्षद ने इस समस्या के समाधान का जिला कलक्टर से आग्रह किया है।
ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों ही नाकोड़ा नगर के महिला एवं पुरूष महंगाई राहत कैंप मे पहुंचे तथा उपखण्ड अधिकारी के नाम अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। अब तक इस दिशा में वार्ड के लोगों को कोई राहत नहीं मिली है।
न्यून वाॅल्टेज की समस्या के समाधान को लेकर पार्षद ने कलक्टर को सौंपा पत्र

Leave a Reply