फतहनगर। सूखा मुक्त राजस्थान अभियान के तहत तालाबों एवं जलाशयों को पुनर्जीवित करने के लिए भारतीय जैन संगठना की अनूठी पहल के अंतर्गत पालिका क्षेत्र के सनवाड़ कस्बा स्थित राम तलाई (विलासी कुई) के गहरीकरण का कार्य मंगलवार को शुरू किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भारतीय जैन संगठन के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 8 बजे होगा जिसमें मावली विधायक धर्मनारायण जोशी एवं जिला कलक्टर ताराचंद मीणा की विशेष उपस्थिति रहेगी। यह जानकारी कार्यक्रम प्रायोजक नीतिन सेठिया ने दी।
सनवाड़ रामतलाई के गहरीकरण कार्य के शुभारंभ पर विधायक व जिला कलक्टर होंगे शामिल

Leave a Reply