फतहनगर. स्वर्गीय श्रीमती कमला देवी एवं स्वर्गीय श्री फतेह लाल जी जैन की स्मृति में आज नगर के फतेह एकेडमी स्कूल में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ. नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महावीर लाल पाराशर ने फीता खोलकर चिकित्सा शिविर का शुभारंभ किया. शिविर दोपहर 2:00 बजे तक चलेगा. शुभारंभ अवसर पर पालिका पार्षद नरेश जाट, रतन लाल खटीक, सोहनलाल खटीक, विनोद, धर्मावत. सुनील मूंदड़ा, श्रीमती हमीदा बानो, बाबू लाल गाडरी, समाजसेवी मनोहर लाल कावड़िया, पारसमल बाफना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश चपलोत, पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल, मदन लाल प्रजापत, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंगेरी के प्रधानाचार्य मोहनलाल स्वर्णकार सहित नगर के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे. इस अवसर पर डॉ. जैनेंद्र कुमार जैन, डॉ. विजय जैन तथा फतेह अकैडमी निदेशक अजय जैन ने अतिथियों का सरोपा ऊपरना एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया. शिविर में सेवाएं दे रहे चिकित्सको का भी आयोजक परिवार द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया.
अधिशासी अधिकारी महावीर लाल पाराशर ने किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

Leave a Reply