फतहनगर - सनवाड

बनवारी लाल पारीक रचित ” यादों का झरोखा ” पुस्तक का किया विमोचन

फतहनगर। नगर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के भूगाल विषय के व्याख्याता बनवारीलाल पारीक द्वारा लिखित लघु कथा संग्रह यादों का झरोखा पुस्तक का बुधवार को विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय के सभागार में समारोहपूर्वक विमोचन किया गया।
समारोह की अध्यक्षता पं.जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी,राजस्थान के सदस्य भगवतीप्रसाद गौतम ने की जबकि साहित्य संस्था सलिला की संस्थापिका डाॅ.विमला भण्डारी मुख्य अतिथि थी। डाॅ.ज्योतिपुंज,सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी ओंकारलाल चितारा,सेवानिवृत्त सहायक निदेशक सुरेन्द्रसिंह राव बतौर विशिष्ट अतिथि मंचासीन थे। राजस्थान साहित्य अकादमी उदयपुर के आर्थिक सहयोग से प्रकाशित इस लघु कथा संग्रह का अतिथियों के हाथों विमोचन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में मां सरस्वती के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन किया गया। द्वीप मंत्र तुलसीराम ने एवं वन्दना शकुंतला पालीवाल ने प्रस्तुत की। अतिथियों के स्वागत की रस्म बनवारीलाल पारीक एवं विद्यानिकेतन विद्यालय के प्रधानाचार्य भंवरलाल रेगर द्वारा की गयी। अंकुर पारीक ने शब्दों द्वारा अतिथि स्वागत किया। वक्ताओं ने यादों का झरोखा पुस्तक को लेकर समीक्षा एवं विचार व्यक्त किए। डाॅ.बनवारीलाल पारीक का इस अवसर पर सरोपे द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पालिका उपाध्यक्ष नीतिन सेठिया,व्यापार मण्डल अध्यक्ष कैलाशचन्द्र अग्रवाल, कैलाशचन्द्र खण्डेलवाल, विद्यानिकेतन प्रबन्ध समिति के सचिव मांगीलाल सांखला, संघ के भीण्डर जिला संघचालक भारतसिंह झाला, हिम्मत सिंह उज्जवल, शैलेश पालीवाल, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रहलादराय मण्डोवरा,चतुर कोठारी समेत कई साहित्यकार एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित थे। संचालन जगदीशसिंह राव ने किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *